प्रतापगढ़: नेवडिया निवासी ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर झाड़ियों में फेंका, ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी हुए
नेवडिया निवासी विनोद कुमार ने अंतू पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पिता बाबूलाल ई रिक्शा चलाते हैं। तथा कुछ मंद बुद्धि के हैं। शनिवार की शाम वह ई रिक्शा लेकर अंतू रेलवे स्टेशन के पास सवारी के लिए खड़े थे।तभी उनके पास दो युवक पहुंचे । वह लोग बाबूलाल से अमेठी जनपद के ठेंगहा गाँव छोड़ने के लिए ई रिक्शा बुक किए।