रामगंजमण्डी: अदालत रोड़ पर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, घूमने निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना
रामगंजमंडी के अदालत रोड पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं ओर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। घूमने निकले लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी।