भोरे: दयाल छापर गांव में पुत्र को विदेश से बुलाने के दबाव पर महिला से मारपीट, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के दयाल छापर गांव में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले को लेकर उसी गांव के अजय राम, अनीता देवी, प्रियंका देवी, सुनैना देवी सहीत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप है कि गांव के सुरेन्द्र राम ने अपने पुत्र को विदेश भेजने के लिए अनिल राम को 65000 रुपए दिए थे। जिसके बाद वह विदेश भी चला गया।