भोरे: दयाल छापर गांव में महिलाओं से मारपीट और जेवर छीनने के मामले में एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के दयाल छापर गांव में दो महिलाओं के साथ मारपीट कर घायल कर उनके जेवर छीनने के मामले में एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी उसी गांव के मनीष राम, अनूप राम, सुरेन्द्र राम और कपिलदेव राम साहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप है की 9 जुलाई 2025 को गांव के अनिल राम के दरवाजे पर आकर सभी आरोपी गाली गलौज करने लगे।