भोरे: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का रिपोर्ट कार्ड, जदयू नेताओं ने भोरे विधानसभा क्षेत्र में विकास का ब्यौरा बांटा
भोरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के बाद रविवार की दोपहर एक बजे जदयू नेताओं ने लोगों के बीच विकास का ब्यौरा बांटा। उस दौरान नेताओं ने विधायक द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्य की जानकारी और उनके उपलब्धियों को गिनाया। जदयू नेताओं ने घर घर जाकर पर्चे बांटे।