भोरे: भोरे में पर्यावरण विभाग ने मनाया पृथ्वी दिवस, पौधे लगाए और 11 संकल्प लिए
भोरे में पृथ्वी दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर 12 बजे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सौजन्य से एक निजी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मो जुबैर अंसारी, वन उप परिसर पदाधिकारी एवं वन कर्मी अभिषेक पांडे, अजित श्रीवास्तव आदी मौजूद रहे इस दौरान विद्यालय परिसर में कई हरे पौधे लगाकर 11 संकल्प लिया गया।