भोरे: जगतौली ओपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पर हमला करने वाले शराब माफिया सहित दो गिरफ्तार, ललछापर के पास कार्रवाई
जगतौली ओपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। लालाछापर के पास पुलिस ने कार्रवाई कर पुलिस टीम पर हमला के आरोपी व इनामी शराब माफिया सहीत दो को गिरफ्तार कार लिया। शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस के अनुसार जगतौली ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार लालाछापर के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग तेज रफ़्तार में आते दिखे। जिसे रोकने का इशारा किया गया।