भोरे: धरहरा गांव में पारिवारिक विवाद में महिला ने रिश्तेदार पर किया हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में परिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर हमला कर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार धरहरा गांव निवासी राजकुमार चौहान अपने बच्चों को डांट रहे थे। इस दौरान उनके भाई की पत्नी बांस उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। घटना में राजकुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।