गिरिडीह: झरियागादी में मो. अजीम अंसारी के घर हुए लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को किया गिरफ्तार
झरियागादी में मो. अजीम अंसारी के घर हुए लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसडीपीओ बिनोद कुमार रवानी ने मुफ्फसिल थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।बीतें शुक्रवार को झरियागादी के मो.अजीम अंसारी के घर उसके बेटे इम्तियाज अंसारी का नाम लेकर तीन की संख्या में अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया।