गिरिडीह: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक गुरूवार को तिंरगा चौक स्थित होटल ऑरबिट में हुई सम्पन्न।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक गुरूवार को तिंरगा चौक स्थित होटल ऑरबिट में सम्पन्न हुई। इसके बाद पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री राज ने कहा की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का एक अभिन्न अंग है।