गिरिडीह: जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में साहू समाज भवन हुट्टी बाजार गिरिडीह में संपन्न हुई जिला तैलिक साहू सभा की बैठक
जिला तैलिक साहू सभा की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू की अध्यक्षता में साहू समाज भवन हुट्टी बाजार गिरिडीह में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव धर्म प्रकाश ने किया। गिरिडीह जिला के सभी प्रखंड और नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा हमारा समाज एक सामाजिक संगठन है।।