गिरिडीह: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट ने सिहोडीह के बैंक्वेट हॉल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा सिहोडीह स्थित एक बैंक्वेट हॉल में गुरूवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेलों के 13 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारे जिला में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल पाता है ।।