गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र के मंझने निवासी एक व्यक्ति को अवैध शराब के मामले में पुलिस ने सिविल कोर्ट में किया पेश
गावां थाना क्षेत्र के मंझने निवासी विक्की साव को अवैध शराब मामले में गुरुवार को पुलिस ने सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से ईसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बुधवार की शाम गावां पुलिस ने भारी मात्रा में अभियुक्त के घर से अंग्रेजी शराब की कई बोतल व एक गैलन महुआ शराब को जब्त किया था।