मिर्ज़ापुर: पड़री के एक गांव की महिला ने एसपी को पत्र सौंपकर दो लोगों पर मोबाइल पर अश्लील बातें और छेड़खानी का आरोप लगाया
पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर दो लोगों पर मोबाइल पर अश्लील बातें करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया। महिला ने दोनों पर कार्रवाई करने की एसपी से गुहार लगाई। आरोप लगाया कि दोनों मोबाइल पर अश्लील बातें करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।