मिर्ज़ापुर: मवैया के प्राथमिक विद्यालय के पास सरकारी एंबुलेंस 108 ने 8 वर्षीय बालक को मारा धक्का, बालक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
बताते चले कि सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे। कोतवाली देहात के मवैया के पास 8 वर्षीय बालक गोलू को प्राथमिक विद्यालय के बाहर रोड के किनारे। सरकारी एंबुलेंस 108 ने धक्का मार दिया। जिसमें बालक गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में बालक गोलू को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में एंबुलेंस द्वारा लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।