मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर श्री पट्टी व अन्य गांव के किसानों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
सोमवार की दोपहर 1:00 बजे प्रदर्शन कर किसानों ने बताया कि हम लोगों की भूमि को एन एच 135 ए के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसमें रजिस्ट्री ऑफिस में जो वर्तमान सर्किल की रेट निर्धारित है वह अपर्याप्त है। ऐसी स्थिति में हम किशनगढ़ को भारी क्षति होगी। हमारी मांग है कि किसानों से बात करके। वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखकर। पुनः सर्किल रेट का निर्धारण किया जाए।