मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी युवक बढ़ई का काम करते समय ग्राइंडर से उंगली कटने से घायल, इलाज जारी
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी युवक आसिफ अली। मोहल्ले में ही बढई का काम कर रहे थे। ग्राइंडर से लकड़ी काट रहे थे। अचानक ग्राइंडर छटक गया जिसमें दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया जिससे वह घायल हो गए। परिजनों द्वारा युवक को ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।