मांट तहसील के थाना नोहझील के गांव पाल खेड़ा का सन्तोष कुमार पुलिस में नौकरी करता है,उसकी पत्नी का संध्या का आरोप है कि शुक्रवार को वह अपने प्लाट में सफाई कर रही थी,इसी दौरान ससुरालीजनों सीमा,प्रिया, रिया,पटवारी,करन व काजल ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।नोहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार ने शनिवार दोपहर एक बजे बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।