जहानाबाद: वारिश के बाद राजा बाजार अंडर पास पर उत्पन हुई जाम की समस्या, सीवर सक्शन मशीन से समस्या का हुआ समाधान
जहानाबाद में आज हुई बारिश के बाद राजा बाजार रेलवे अंडर पास पर जल जमाव की स्थिति उत्पन हो गई जिससे वाहनों के परिचालन में कठिनाइयों का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा। जल जमाव को देखते हुए नगर परिषद जहानाबाद के द्वारा तत्परता दिखाते हुए सीवर सक्शन मशीन की मदद से जल जमाव हटाने का कार्य किया गया। ताकि वाहनों का परिचालन पूर्ववत हो सके।