जहानाबाद: पाली थाना परिसर में गुंडा परेड का किया गया अयोजन
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पाली थाने में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। परेड का आयोजन पाली थाना अध्यक्ष कृष्णानंद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जहां गुंडा पंजी में शामिल लोग उपस्थित हुए।