जहानाबाद: राज्य संपोषित विद्यालय में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन को ले कर मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
आगामी लोकसभा चुनाव जहानाबाद में अंतिम चरण यानी की 1 जून को आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार की दोपहर जहानाबाद के राज्य संपोषित विद्यालय में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मतदान पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया गया एवं कई आवश्यक जानकारी दी गई।