जहानाबाद: अलगाना गांव में मवेशी के हमले से एक महिला हुई घायल, इलाज हेतु सदर अस्पताल में हैं भर्ती
मंगलवार की दोपहर जहानाबाद के अलगाना गांव में एक मवेशी के हमले से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। महिला की परिजनों के द्वारा आनन फानन में महिला को इलाज के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महिला मवेशी के पास कुछ काम करने गई थी तभी अचानक मवेशी ने हमला कर दिया।