पटना ग्रामीण: मद्य निषेध विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी, अगस्त 2025 तक 620322 लीटर शराब बरामद
बिहार पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक मद्य निषेध डॉक्टर अमित कुमार जैन ने सोमवार शाम 5:42 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि 2025 के अगस्त माह तक 620322 लीटर शराब मद्य निषेध के द्वारा बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 72 करोड़ 64 लाख 66 हजार 700 रुपए है।