पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन, दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मामले को लेकर दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्देश्य मजबूत तरीके से बूथ तक पहुंचना है।