पटना ग्रामीण: नवरात्रि पर 51 शक्तिपीठों में से एक, बड़ी पटन देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
नवरात्रि के पहले दिन पटना सिटी के बड़ी पटन देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार की सुबह से ही लोग लंबी लाइन में खड़े होकर माता के दर्शन और पूजा के लिए अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। यह तस्वीर हम आपको सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे की दिखा रहे हैं जब भारी संख्या में भक्त माता के दर्शन और पूजा के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।