नबीनगर: जनकपुर पोखरा से पुलिस ने जीप जलाने सहित अन्य मामलों में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नबीनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा से एसआई नरेंद्र प्रसाद एवं सशस्त्र बल द्वारा नबीनगर थाना कांड संख्या 179/ 21 के एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त जनकपुर पोखरा निवासी उपेंद्र चौधरी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार की शाम 5 बजे जानकारी दी है. बताया कि अभियुक्त के ऊपर पुलिस जीप जलाने सहित अन्य मामले दर्ज है.