नबीनगर: झरहा गांव के पास से पुलिस ने एक लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के झरहा गांव के पास से एक लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त की है. वही मौके पर से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब धंधेबाज रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र में परुहार गांव निवासी कंचन कुमार सिंह है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार की अपराह्न 4:00 बजे जानकारी दी है.