नबीनगर: चन्द्रगढ़ गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चन्द्रगढ़ गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी रमेश सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया.जहां जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. सोमवार को न्यायिक हिरासत औरंगाबाद भेज दिया गया.