नबीनगर: दास मोहल्ला से पुलिस ने 30 बोतल देसी टनाका शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के दास मोहल्ला से 30 बोतल देसी टनाका शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज उक्त मोहल्ला निवासी अजय दास है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की अपराह्न 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.