नबीनगर: तेतरिया गांव से शराब मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
नबीनगर थाना की पुलिस ने तेतरिया गांव से शराब मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित उक्त गांव निवासी परमेन्द्र रजवार है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की अपराह्न 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले प्राथमिकी दर्ज हुई थी. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.