नबीनगर: माली थाना की पुलिस ने इटवा गांव के समीप से शराब के नशे में चार लोगों को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप से शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी सीताराम पाल, ढिबरा गांव निवासी अजय सिंह, इटवा गांव निवासी रमन राम एवं देव बनुआ गांव निवासी राजेश राम है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार बताया की मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.