बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, 29 अक्टूबर से संचालित होगा पुनरीक्षण अभियान
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दी गई जानकारी के मुताबिक आयोजित इस बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिले में 29 अक्टूबर से संचालित किया जाएगा पुनरीक्षण अभियान इसकी भी जानकारी बैठक के दौरान दी गई है।