बहराइच: धरना स्थल पर राष्ट्रधारक दल के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, रामगोपाल के परिवार को ₹50 लाख मुआवजा देने की मांग की
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रधारक दल के पदाधिकारीयो ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिजनों को शासन की तरफ से कम से कम 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिले। सहीत 5 सूत्री ज्ञापन सौपा गया है।