बहराइच: कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने संयुक्त मोर्चा की मांगों का सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार सुबह पहुंचकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा की पदाधिकारीयो ने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में सौपा है। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया है।