आबू रोड: आबूरोड के रीको क्षेत्र में मार्बल कारोबारियों के विवाद में हुई हिंसक झड़प, हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों से किया हमला
आबूरोड के रीको औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात मार्बल कारोबारियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार LIC ऑफिस के पीछे देर रात अज्ञात लोग कार में सवार होकर पहुंचे और पहले से मौजूद लोगों को घेर लिया। करीब 4 से 5 हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हमले में मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारी और एक कर्मचारी घायल हुए