जमुई के निमारंग में दुकान से सामान लाने गई बच्ची हुई गायब, 12 घंटे बाद सं^दि^/ग्ध अवस्था में मिला श^व
शहर के नीमारंग मोहल्ला स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के परिसर में शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे मो. इकबाल की 07 वर्षीय पुत्री सहाना खातून का श^/व सं^/दि^ग्ध अवस्था में बरामद किया गया। बच्ची शुक्रवार की शाम से ही गायब थी बच्ची का श^व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग अलग- अलग चर्चाएं करने लगे। बच्ची के श^व को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। मामले को लेकर पीड़ित पिता व अन्य परिजन ने बच्ची को अगवा करने और ह^/त्या करने का आरोप लगाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एसपी विश्वजीत दयाल स्वंय टाउन थानाअध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाने का आदेश एसपी द्वारा दिया गया है। एसपी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और आरोपित पर कार्रवाई करने की बात कही है। #jamuibihar #jamui #Crime #jamuiPolice #CrimeNews #jamuitopnews #spjamui
Jamui, Jamui | Aug 29, 2026