अंकिता के माता-पिता को दी सहायता या केस खत्म करने की रिश्वत? इंद्रेश मैखुरी का भाजपा विधायक पर तीखा हमला
अंकिता भंडारी के माता-पिता को दी गई सहायता राशि वापस करने संबंधी भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत के बयान पर कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बयान को बेहद निम्न, घटिया और निंदनीय बताया।
मैखुरी ने भाजपा विधायक और मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आखिर अंकिता के माता-पिता को दी गई सहायता राशि का उद्देश्य क्या था? क्या यह पीड़ित परिवार की मदद थी या फिर केस खत्म करने के लिए किसी तरह की रिश्वत?
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सरकार की मंशा और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। कामरेड मैखुरी ने कहा कि ऐसे बयान यह दर्शाते हैं कि सरकार अंकिता भंडारी के परिवार और न्याय की मांग के प्रति कितनी असंवेदनशील है।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #Uttarakhand #UttarakhandPolitics #IndreshMaikhuri #BJP #PahadSamachar #पहाड़समाचार