उर्मिला सनावर के सनसनीखेज आरोप, उत्तराखंड की सियासत में फिर मचा घमासान
नार्को टेस्ट को लेकर कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी गिरफ्तारी को साजिश करार देते हुए उत्तराखंड पुलिस और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उर्मिला का दावा है कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी का ऑफर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
उर्मिला ने पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज से कथित छेड़छाड़ और कई अन्य मामलों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं और इससे कई बड़े राज सामने आ सकते हैं।
क्या वाकई नार्को टेस्ट से सामने आएगी पूरे मामले की सच्चाई? उर्मिला के आरोपों पर अब संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार।
🎥 देखिए कोर्ट पहुंचकर उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने क्या-क्या आरोप लगाए?
#UrmilaSanawar #UttarakhandNews #Dehradun #NarcoTest #UttarakhandPolitics #RaibarPahad