हरिद्वार: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की स्थापना पर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का शिवमूर्ति चौक के पास फूंका पुतला
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की स्थापना को लेकर भले ही सीएम धामी आगे आकर इससे पल्ला झाड़ चुके हों लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को जोर शोर से गरमाने में लगी है। बुधवार को कांग्रेसियों ने शिवमूर्ति चौक के पास CM धामी का पुतला फूंका और आरोप लगाया कि दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर के कार्यक्रम में जाकर CM धामी ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।