हरिद्वार: डकैती के मामले में फरार चल रहे वारंटी को ज्वालापुर पुलिस ने किया बागपत से गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने डकैती के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित उर्फ सोनू पर आईपीसी की धारा 395 और 412 के तहत कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है और वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। वारंट की तामील कराते हुए ज्वालापुर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।