हरिद्वार: नगर निगम की टीम ने मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग से हटवाया अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस बल रहा तैनात
हरिद्वार नगर निगम की टीम ने आज मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन इसको देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जेसीबी की मदद से अवैध दुकानों को तोड़ा गया। आपको बता दें की कावड़ मेले के मध्यनजर हरिद्वार के डीएम ने शहर से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।