हरिद्वार: लखनऊ निवासी महिला का पर्स छीन कर भागने वाले शातिर को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश जारी
नगर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से घूमने आई महिला का पर्स छीन कर भागने वाले बाईक सवार 2 बदमाशों में से एक को बुधवार को पकड़ लिया है जबकि एक अभी भी फरार है। लखनऊ के अर्जुनगंज निवासी प्रियंका अग्निहोत्री से बाईक सवार 2 आरोपी राजेश कुमार और कलीम अंसारी पर्स छीन कर फरार हो गए थे। इंडस्ट्रियल एरिया से पकड़े गए राजेश कुमार से जेवर, 4 ATM और ₹5000 नगद बरामद हुए हैं।