हरिद्वार: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देवशयनी एकादशी के पर्व, हरकीपौड़ी पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बुधवार को देवशयनी एकादशी के चलते धर्मनगरी में कई धार्मिक आयोजन हुए। मान्यता है आज से भगवान विष्णु चार महीने के लिए शयन में चले जाते हैं और देवोत्थान एकादशी के पर्व पर जागृत होते हैं। इन चार दिनों में हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य नहीं होते। बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच देवशयनी एकादशी पर हरकीपौड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।