हरिद्वार: विष्णु घाट पर संचालित हो रहे सार्वजनिक शौचालय में गंदगी देख भड़के नगर निगम के अधिकारी, काटा 5 हजार का चालान
सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। मंगलवार शाम विष्णु घाट पहुंचकर टीम ने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक शौचालय में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम ने ₹ 5 हजार का चालान काटा और तीन दिन के अंदर सभी सार्वजनिक शौचायलयों को साफ रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अगर शौचालय साफ नहीं रहे तो सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।