_मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत तनोडिया छात्रावास का निरीक्षण_
डिप्टी कलेक्टर श्री मंडलोई ने सुविधाओं का लिया जायजा,
छात्रों के साथ किया संवाद
आगर-मालवा 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनविश्वास अभियान के तहत् डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई एवं जिला संयोजक, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग श्री शेखर उईके ने तनोडिया स्थित सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री शंकर लाल मालवीय एवं छात्रावास में उपस्थित समस्त छात्रों से सुविधाओं, भोजन-नाश्ता एवं स्वच्छ पेयजल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। डिप्टी कलेक्टर ने छात्रावास में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग संचालित करने के संबंध में अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला संयोजक ने छात्रों के साथ शाम का नाश्ता किया। छात्रों से विषयवार चर्चा कर उनकी पढ़ाई एवं छात्रावास में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा समाधान हेतु आश्वस्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#agarmalwa