Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

राजस्व मंत्री श्री वर्मा पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बैजनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया आगर मालवा, 6 अगस्त 2026। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा आगर प्रवास के दौरान गुरुवार को जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई,तहसीलदार श्री विजय सेनानी व अन्य अधिकारी, पुजारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #AgarMalwa

5 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

MORE NEWS

तनोडिया के शिक्षकों ने पेश की मिसाल

अपने वेतन से 72 हजार एकत्र कर शाला का किया कायाकल्प

 आगर-मालवा,5 अगस्त 2026/ शिक्षा के प्रति समर्पण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता की अनूठी मिसाल ग्राम तनोडिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रस्तुत की है।
विद्यालय के 6 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने वेतन से प्रतिमाह 1000-1000रूपये एकत्र कर एक वर्ष में कुल 72, हजार रुपए की राशि एकत्र की। इस राशि से विद्यालय में बच्चों की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कार्य करवाए गए।
शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों के बैठने हेतु 15 डेस्क उपलब्ध कराए गए। प्रत्येक कक्षा में 2-2 छत पंखे लगवाए गए है। मध्यान्ह भोजन के लिए 15X45 का सीमेंट-कंक्रीट प्लेटफार्म बनाया। विद्यालय परिसर में सुंदर बगीचा एवं शाला भवन का रंग-रोगन  भी कराया है। 
शाला में पेयजल सुविधा के लिए 38 हजार रुपए की लागत से पानी की टंकी स्थापित की गई। विद्यालय की साफ-सफाई एवं बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु हेड टंकी की व्यवस्था की गई। साथ ही शाला की नियमित साफ सफाई के लिए एक स्वच्छता कर्मी की भी व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई है।
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को शाला निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के इस जन-सहयोग एवं संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव भी बढ़ेगा और विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध होगा।
CM Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner 
#education 
#agarmalwa

तनोडिया के शिक्षकों ने पेश की मिसाल अपने वेतन से 72 हजार एकत्र कर शाला का किया कायाकल्प आगर-मालवा,5 अगस्त 2026/ शिक्षा के प्रति समर्पण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता की अनूठी मिसाल ग्राम तनोडिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रस्तुत की है। विद्यालय के 6 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने वेतन से प्रतिमाह 1000-1000रूपये एकत्र कर एक वर्ष में कुल 72, हजार रुपए की राशि एकत्र की। इस राशि से विद्यालय में बच्चों की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कार्य करवाए गए। शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों के बैठने हेतु 15 डेस्क उपलब्ध कराए गए। प्रत्येक कक्षा में 2-2 छत पंखे लगवाए गए है। मध्यान्ह भोजन के लिए 15X45 का सीमेंट-कंक्रीट प्लेटफार्म बनाया। विद्यालय परिसर में सुंदर बगीचा एवं शाला भवन का रंग-रोगन भी कराया है। शाला में पेयजल सुविधा के लिए 38 हजार रुपए की लागत से पानी की टंकी स्थापित की गई। विद्यालय की साफ-सफाई एवं बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु हेड टंकी की व्यवस्था की गई। साथ ही शाला की नियमित साफ सफाई के लिए एक स्वच्छता कर्मी की भी व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को शाला निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के इस जन-सहयोग एवं संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव भी बढ़ेगा और विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध होगा। CM Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner #education #agarmalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026