तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर
72 समस्याओं का मौके पर निराकरण
आगर-मालवा 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रारंभ हुए प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर शुक्रवार को तनोडिया ग्राम में संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महिलाएं उपस्थित थी। विभिन्न विभागों को प्राप्त 72 जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गहलोत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य गांव-गांव घर-घर पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। इसी उद्देश्य से जनविश्वास शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में आगर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नए सिंचाई जलाशयों से क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक ने 10 अगस्त को आगर में आयोजित 51 हजार कलश यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया तथा फसल नुकसानी पर किसानों को बीमा राशि एवं मुआवजा भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान कराने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई भैरूसिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री लालजीराम मालवीय,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्रसिंह एवं श्री मोहनलाल मकवाना ने भी संबोधित कर क्षेत्र की समस्याएं एवं मांगें रखीं। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया तथा विभागीय जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर के साथ आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में दोपहर 2 बजे तक 280 से अधिक युवाओं ने रोजगार हेतु पंजीयन करवाया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने एसपी श्री दिलीप सोनी एवं जिला अधिकारियों के साथ ग्राम का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने राशन दुकान, उर्वरक वितरण केंद्र, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जल निगम को तनोडिया ग्राम की पेयजल समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
प्रारंभ में विधायक श्री गहलोत एवं मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर जनविश्वास शिविर का शुभारंभ किया।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह, श्री मोहनलाल मकवाना, राव श्री राजेंद्र सिंह श्रीमती शकुंतला परमार, सरपंच श्री मोहनलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी एवं पंपलेट के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने जनविश्वास शिविर के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
शिविर में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, जनपद सीईओ श्री कमल मंडलोई, शिविर के नोडल अधिकारी श्री राजीव गुप्ता सहित जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Ujjain Commissioner
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#agarmalwa