सिंहेश्वर थाना क्षेत्रों स्कूलों में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न एवं उससे संबंधित कानून, साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराया गया।