#झारखंड खेल प्रतियोगिता में नगर अध्यक्ष @विनय संथालिया ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
धनवार: झारखंड #खेल प्रतियोगिता के अवसर पर नगर अध्यक्ष विनेश संथालिया ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को संबोधित किया और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर बीयू सर द्वारा नगर अध्यक्ष विनय संथालिया को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर नगर अध्यक्ष ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।