भभुआ: केवढी गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया शव का पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 24, 2024 केवढी गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के केवड़ी गांव के स्वर्गीय लाल मुनी शर्मा के पुत्र जयप्रकाश शर्मा बताया गया है। परिजनों ने कहा कि व्यक्ति अपने घर पर रेक पर चढ़कर कोई सामान को उतार रहा था। तभी अचानक उसके अंगुली में जहरीला सांप ने काट लिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।